मानसून के 20 जून तक राजस्थान पहुंचने की उम्मीद, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दो दिन में पकड़ ली रफ्तार

मानसून के 20 जून तक राजस्थान पहुंचने की उम्मीद, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दो दिन में पकड़ ली रफ्तार

जयपुर: मानसून के 20 जून तक राजस्थान पहुंचने की उम्मीद है. तेजी से 'मानसून एक्सप्रेस' आगे बढ़ रही है. दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दो दिन में रफ्तार पकड़ ली. 
शनिवार को गोवा और तमिलनाडु को कवर करते हुए महाराष्ट्र-आंध्र प्रदेश पहुंचा. 

गोवा के बाकी हिस्सों, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में मानसून आगे बढ़ा. तीन दिन के भीतर सात राज्यों तक पहुंच चुका है. मानसून के 20 जून तक राजस्थान पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. 

4 जून को केरल में मानसून ने दस्तक दी थी. केरल में बारिश के कारण वायनाड और कासरगोड में स्कूल बंद कर दिए गए. आज केरल, गोवा,पुदुचेरी, छत्तीसगढ़, पश्चिम राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया.