Road Accident: पदमपुर-श्रीगंगानगर मार्ग पर दूसरा बड़ा सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत

श्रीगंगानगरः पदमपुर-श्रीगंगानगर मार्ग पर दूसरा बड़ा सड़क हादसा हुआ है. पदमपुर के CC हैड के पास 2 बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में बाइक पर सवार 2 लोगों की मौत हो गई है. 

एंबुलेंस की सहायता से दोनों को पदमपुर CHC लाया जा रहा है. सूचना के बाद पदमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. सुबह भी इसी रोड पर हादसे में 3 लोगों की मौत हुई थी.