तमिलनाडु में एक बार फिर छिड़ा सियासी संग्राम, सीएम एमके स्टालिन ने राज्यपाल पर बोला हमला

नई दिल्लीः तमिलनाडु में एक बार फिर सियासी संग्राम छिड़ गया है. सीएम एमके स्टालिन ने राज्यपाल पर हमला बोला है. राज्यपाल आरएन रवि को खरी खोटी सुनाई है. स्टालिन ने कहा कि राज्यपाल रवि घटिया राजनीति कर रहे है. 

बीजेपी के द्वारा गवर्नर बनाया गया शख्स बदनाम करने की कोशिश कर रहा है. द्रविड़ मॉडल और डीएमके को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है. गवर्नर आरएन रवि ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में आरोप लगाया था कि तमिलनाडु सरकार पिछड़े वर्ग के साथ सामाजिक और शैक्षिक रूप से भेदभाव कर रही है. राज्य में आत्महत्या, युवाओं में ड्रग्स समेत महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े है.