कुंभ मेला से पहले हर मोर्चे पर तैयारी, हरिद्वार में निर्माण स्थलों का मुख्य सचिव ने किया व्यापक निरीक्षण

कुंभ मेला से पहले हर मोर्चे पर तैयारी, हरिद्वार में निर्माण स्थलों का मुख्य सचिव ने किया व्यापक निरीक्षण

देहरादून : कुंभ से पहले हर मोर्चे पर तैयारी शुरू हो गई है. कुंभ मेला-2027 की तैयारियों का मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने जायजा लिया. हरिद्वार में निर्माण स्थलों का मुख्य सचिव ने व्यापक निरीक्षण किया. रोड़ी-बेलवाला से कनखल, बैरागी कैंप और सीसीआर टावर तक मुख्य सचिव पहुंचे. 

कुंभ निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से समझौता नहीं करने के निर्देश दिए. धीमी गति वाली परियोजनाओं पर विशेष निगरानी और तत्काल समाधान के निर्देश दिए. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के सख्त निर्देश दिए. कुंभ से पहले सड़क, पुल, घाट और पैदल मार्गों के काम पूरे करने के निर्देश दिए.

बैरागी कैंप में निर्माणाधीन 60 मीटर स्पान पुल का निरीक्षण किया. 1246.09 लाख की लागत से बन रहा पुल, तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए. सीसीआर-2 भवन को कुंभ से पहले तैयार करने और गुणवत्ता जांच सख्त करने के निर्देश दिए. थर्ड पार्टी क्वालिटी जांच के साथ भीड़ प्रबंधन व ट्रैफिक डायवर्जन की तैयारियां मजबूत करने के निर्देश दिए.