धौलपुर में बारिश का दौर जारी, पिछले 24 घंटे में औसत 21.5 MM बारिश हुई दर्ज... राजाखेड़ा में सबसे ज्यादा 58 MM

धौलपुर में बारिश का दौर जारी, पिछले 24 घंटे में औसत 21.5 MM बारिश हुई दर्ज... राजाखेड़ा में सबसे ज्यादा 58 MM

धौलपुरः धौलपुर जिले में बारिश का दौर जारी है. जिले में पिछले 24 घंटे में औसत 21.5 MM बारिश दर्ज हुई. राजाखेड़ा में सबसे ज्यादा 58 MM बारिश हुई है. धौलपुर में 22, बाड़ी में 18 और बसेड़ी में 12 MM बारिश हुई. सैपऊ में 15, उर्मिला सागर में 28 और तालाबशाही में 15 MM बारिश हुई.     

अंगई में 4 MM बारिश हुई दर्ज, जल संसाधन विभाग ने रिपोर्ट जारी की. 15 जून से अब तक जिले में औसत 617.4 MM बारिश दर्ज हुई. जिले की औसत बारिश का करीब 95 प्रतिशत आंकड़ा पूरा हुआ. राजाखेड़ा में सबसे ज्यादा बारिश से  जलभराव की संभावना बढ़ी है.