RBI की बड़ी तैयारी, ₹10 और ₹20 के नोटों में हो सकता है बड़ा बदलाव

RBI की बड़ी तैयारी, ₹10 और ₹20 के नोटों में हो सकता है बड़ा बदलाव

नई दिल्ली: RBI की बड़ी तैयारी चल रही है. ₹10 और ₹20 के नोटों में बड़ा बदलाव हो सकता है. ₹10 और ₹20 के नोटों को पॉलिमर यानी प्लास्टिक नोटों में बदलने की प्रक्रिया पर कवायद तेज हुई. नोट छापने वाली BRBNMPL ने पॉलिमर शीट की खरीद के लिए ग्लोबल टेंडर जारी किया. 

कंपनियों से पॉलिमर शीट की आपूर्ति के लिए रुचि पत्र आमंत्रित किए गए. शुरुआती चरण में ₹10 और ₹20 के पॉलिमर नोट पायलट प्रोजेक्ट के तहत जारी किए जा सकते हैं. पॉलिमर नोट कागज के नोटों की तुलना में अधिक मजबूत और लंबे समय तक टिकाऊ होंगे. पानी से खराब नहीं होंगे और कटने-फटने की संभावना भी काफी कम रहेगी.

ट्रांसपेरेंट सिक्योरिटी विंडो और आधुनिक सुरक्षा फीचर्स से नकली नोट बनाना बेहद मुश्किल होगा. RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पॉलिमर नोटों का प्रस्ताव अभी विचाराधीन है.सभी परीक्षण और मंजूरी पूरी होने के बाद ही पॉलिमर नोटों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. फिलहाल कागज के नोट बंद नहीं होंगे, कुछ समय तक कागज और पॉलिमर दोनों तरह के नोट साथ-साथ चलेंगे.