जम्मू कश्मीर: मौसम की मार के बाद फिर आस्था के द्वार खुले. घाटी में 6 दिन बाद फिर 'बम-बम भोले' के जयकारे गूंजे. श्री अमरनाथ यात्रा दोबारा शुरू हुई. भारी बारिश और खराब मौसम के चलते 19 जुलाई से पवित्र यात्रा रुकी थी.
भगवती नगर बेस कैंप से श्रद्धालुओं का नया जत्था सुबह बाबा बर्फानी के दर्शन को रवाना हुआ. उधमपुर से होकर कश्मीर घाटी की ओर बढ़ा श्रद्धालुओं का काफिला तो भक्तों में खुशी लौटी. सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा आगे बढ़ रही है.
आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हुई. खराब मौसम के कारण 6 दिनों के लिए अमरनाथ यात्रा रोकी गई थी. मौसम में सुधार के बाद अमरनाथ यात्रा को फिर से शुरू किया. कड़ी सुरक्षा, बेहतर मौसम के बीच तीर्थयात्रियों का 18वां जत्था रवाना किया.