जयपुर: शेयर बाजार फिर सुधार की पटरी पर लौटे है. गिरावट थम गई हैं. आज सुबह शेयर बाजार का हाल आज कारोबारी सत्र की शुरुआत से ही बाजार में तेजी दिख रही है. इजरायल और ईरान में तनाव कम होने का शेयर बाजार पर बड़ा असर दिखा है.
करीब 500 अंकों की तेजी के साथ BSE सूचकांक में शुरुआत हुई. आज फिलहाल BSE सूचकांक में 228.59 अंकों, NSE सूचकांक में 70.60 अंकों का सुधार हुआ है. 73,752.85 अंक पर फिलहाल BSE सूचकांक है. BSE सूचकांक में फिलहाल 0.31 फीसदी की तेजी आयी है.
23,193.60 अंक पर आज फिलहाल NSE सूचकांक है. NSE सूचकांक में फिलहाल 0.31 फीसदी की तेजी आयी. भारत के साथ कुछ प्रमुख एशियाई बाजारों में भी सुधार का रुख है. हांगकांग को छोड़कर जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, इंडोनेशिया, जकार्ता के शेयर बाजारों में भी सुधार का रुख है. तकनीकी सपोर्ट लेवल के आस-पास होने कारण निवेशकों को सतर्कता बरतने की जरूरत है.