SMS अस्पताल के IPD टावर प्रोजेक्ट की एम्पावर्ड कमेटी की 27 जुलाई को बैठक, प्रगति सहित विभिन्न मामलों पर होगा विचार, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः राजधानी के बहु प्रतीक्षित SMS अस्पताल के IPD टावर प्रोजेक्ट की एम्पावर्ड कमेटी की बैठक 27 जुलाई को होगी. बैठक में प्रोजेक्ट से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर चर्चा होगी. देश के सबसे ऊंचे मेडिकल टावर के तौर पर पिछली कांग्रेस सरकार के समय यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट शुरू किया गया था. देश भर के नामी चिकित्सकों की मौजूदगी में 5 अप्रेल 2022 को इसका शिलान्यास किया था. इस प्रोजेक्ट में अब तक दो साल और चार महीने की देरी हो चुकी है. वर्ष 2024 नवंबर में इस प्रोजक्ट का पूरा काम किया जाना था, लेकिन कई कारणों के चलते इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में देरी हुई है. अब इस वर्ष दिसंबर तक प्रोजेक्ट की पांच मंजिल फंक्शनल करने,अगले वर्ष मार्च तक 14 मंजिल फंक्शनल करने और अगले वर्ष दिसंबर तक शेष मंजिले करने की डेडलाइन तय की गई है. इस तरह पूरे प्रोजेक्ट का काम पूरा होने नया लक्ष्य दिसंबर 2027 रखा गया है. 

-आईपीडी टावर प्रोजेक्ट का जब शिलान्यास किया गया था तब इसकी मूल लागत 456 करोड़ रुपए थी

-इस प्रोजेक्ट में दो बेसमेंट,ग्राऊंड फ्लोर और ऊपरी 24 मंजिलें प्रस्तावित हैं

-इसमें बाद में शामिल हुई तीन सर्विस फ्लोर हटा दें तो मूलत: यह प्रोजेक्ट 24 मंजिला ही है

-इस आईपीडी टावर में 1243 बेड, 20 ऑपरेशन थिएटर, 4 कैथ लैब, 100 ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर

-और विश्व स्तरीय मोर्चरी की सुविधा प्रस्तावित है

-आपात स्थिति के लिए टावर के छत पर हेलीपैड भी बनाया जाना है

-प्रोजेक्ट का जब  काम  शुरू किया गया तब इसे पूरा करने की तिथि नवंबर 2024 थी

-बाद में प्रोजेक्ट की डिजाइन में कई बदलाव करते हुए तीन सर्विस फ्लोर भी डिजाइन में जोड़े गए

-प्रोजेक्ट की लागत बढ़ाकर 665 करोड़ रुपए कर दी गई

-पिछले वर्ष फरवरी में जेडीए की परियोजना कार्य समिति (PWC) की बैठक हुई थी

-बैठक में इस प्रोजेक्ट को लेकर संशोधित प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति दी गई

-लागत बढ़ने के चलते 665 करोड़ रुपए के बजाए 764 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई

इस प्रोजेक्ट के नीतिगत मामलों पर फैसले के लिए एक एम्पावर्ड कमेटी का गठन किया हुआ है. इस कमेटी की पिछली बैठक इस वर्ष 28 अप्रेल को हुई थी. अब एम्पावर्ड कमेटी की अगली बैठक 27 जुलाई को होगी.

SMS अस्पताल के IPD टावर प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी खबर
प्रोजेक्ट की एम्पावर्ड कमेटी की 27 जुलाई को होगी बैठक
सचिवालय में दोपहर 12 बजे होने वाली बैठक में रहेंगे मौजूद
चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और
नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा बैठक में रहेंगे मौजूद
इसके अलावा नगरीय विकास विभाग,चिकित्सा विभाग और
जयपुर विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी रहेंगे मौजूद
बैठक में प्रोजेक्ट की प्रगति सहित विभिन्न मामलों पर होगा विचार

बैठक में नई आधुनिक मोर्चरी बनने को लेकर होगी चर्चा
रजिस्ट्रेशन काउंटर के स्थान पर मोर्चरी का होना है निर्माण

पार्किंग विकसित होने तक पार्किंग के विकल्प पर होगा विचार
विकल्प के तौर पर रामनिवास पार्क भूमिगत पार्किंग पर होगा विचार
इस भूमिगत पार्किंग में वाहन खड़ा कर आ सकेंगे मरीज व परिजन
ई रिक्शा या गोल्फ कार्ट से IPD टावर तक आ सकेंगे
बैठक में पार्किंग विकसित करने को लेकर किया जा सकता है फैसला
पार्किंग विकसित करने की जिम्मेदारी जेडीए को देने का फैसला
पिछली कांग्रेस सरकार में यह प्रोजेक्ट शुरू तो कर दिया गया
लेकिन यहां आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं की
जानकारों के अनुसार अस्पताल में मरीजों के बढ़ते भार के कारण है जरूरी
1800-2000 वाहनों की क्षमता के पार्किंग प्रोजेक्ट का निर्माण है जरूरी

24 मंजिला इस टावर के स्ट्रक्चर का काम लगभग पूरा होने को है
हेलीपैड के मुख्य हिस्से की जेडीए ने डाल दी है छत
शेष हिस्से की छत अगले दस-पन्द्रह दिन में डाल दी जाएगी
बीसवीं मंजिल तक किया जा रहा है फ्लोरिंग का काम
इस दिसंबर तक टावर की पांच मंजिलों को किया जाना हैं फंक्शनल
इस दिसंबर तक इन पांचों मंजिलों को शुरू करने का है लक्ष्य
कार्डियोलोजी भवन SMSअस्पताल को हैंड ओवर करने पर भी होगी चर्चा
बैठक में पूरे टावर की संचालन व रखरखाव पर भी होगा विचार     

इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य पूरा करने के लिए "सुगम राह" है जरूरी
आईपीडी टावर से लगती जेएलएन मार्ग और
टोंक रोड को जोड़ने वाली सड़क को चौड़ा करने पर हो सकती है चर्चा
यह सड़क वर्तमान में हैं करीब 50 फीट,जिसे किया जाना है 100 फीट चौड़ा
इसके लिए महाराजा कॉलेज परिसर की जमीन लेना है प्रस्तावित
सड़क चौड़ी करने का मामला लंबे समय से चल रहा लंबित
सवाई मानसिंह अस्पताल प्रदेश का ही सबसे बड़ा अस्पताल नहीं है
बल्कि उत्तर भारत के प्रमुख अस्पतालों में है शुमार
इसके चलते यहां बड़ी संख्या में अन्य राज्यों से आते हैं मरीज
IPD टावर शुरू होने के बाद इस सड़क पर बढ़ेगा यातायात दबाव
ऐसे में इस सड़क को 100 फीट चौड़ा किया जाना है जरूरी