मानसून की मेहर के इंतजार में रहा प्रदेश, सूखे ही निकल गए बीते 24 घंटे, अब तो नए दौर की बारिश का इंतजार

मानसून की मेहर के इंतजार में रहा प्रदेश, सूखे ही निकल गए बीते 24 घंटे, अब तो नए दौर की बारिश का इंतजार

जयपुर: मानसून की मेहर के इंतजार में प्रदेश रहा. बीते 24 घंटे सूखे ही निकल गए. राजस्थान के किसी भी इलाके में बारिश दर्ज नहीं हो सकी. अब तो नए दौर की बारिश का इंतजार है. हालांकि कुछ क्षेत्र में मानसून की विदाई बेला की बारिश हो सकती है. 

आपको बता दें कि राजस्थान में कल से बारिश का एक नया दौर शुरू होगा. एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश का एक नया दौर शुरू होगा. 12 से 15 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी. 

जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग के कुछ और भागों में बढ़ोतरी होगी. 13-14 सितंबर को कोटा संभाग व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में 13 से 15 सितंबर को छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.

आपको बता दें कि राजस्थान में कल से फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए लो-प्रेशर सिस्टम का असर दिखेगा. सिस्टम के असर से राजस्थान में हल्की बारिश होने की संभावना है. राज्य के 5 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट है. 

भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में बारिश की चेतावनी जारी की गई. 12 और 13 सितंबर को भी कई इलाकों में बारिश का अलर्ट है. वहीं धूप के कारण दिन में बढ़ी गर्मी से सुबह-शाम हवा से राहत है. प्रदेश के 10 शहरों में 35 डिग्री के पार अधिकतम तापमान पहुंचा. श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा 39.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.