नगर निकाय चुनाव 2026: जीत के बाद विजय जुलूस पर रोक, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश

जयपुर: नगर निकाय चुनाव-2026 में जीत के बाद विजय जुलूस पर रोक लगा दी गई है. राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किए है. चुनाव प्रक्रिया के दौरान विजयी जुलूस नहीं निकाल सकेंगे. निर्वाचित सदस्य/अध्यक्ष/उपाध्यक्ष भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत रोक लगाने के निर्देश दिए गए है.     

सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशों की पालना सुनिश्चित कराने के आदेश दिए गए है. 09 और 11 सितंबर को मतदान होगा, 14 सितंबर को मतगणना होगी. 21 सितंबर को अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष पद का चुनाव होगा. 309 नगरीय निकायों के आम चुनाव को लेकर आयोग ने आदेश जारी किया है.