छोटी सी गलती पड़ी भारी... इस दिग्गज खिलाड़ी पर 2 मैचों का लगा सस्पेंशन, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में मचा बवाल

नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज मेगन शट पर एक्शन लिया गया है खिलाडी को सस्पेंड कर दिया गया है. शट को दो मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है. मामला प्रिस्क्रिप्शन दवा से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने से जुड़ा है. जिसको लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी कर जानकारी दी. 

बोर्ड ने इसको लेकर कहा कि घटना प्रतियोगिता से बाहर के समय हुई और इसका प्रदर्शन बेहतर करने वाली दवाओं से कोई संबंध नहीं. प्रतिबंध के कारण शट न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 इंटरनेशनल से बाहर हो गई है इतना ही नहीं बल्कि वो महिला बिग बैश लीग यानी 2026 के शुरुआती मुकाबले में भी नहीं खेल पाएंगी. 

जानें क्या हुई गलतीः
लेकिन सवाल ये है कि आखिर मेगन शट ने ऐसा क्या किया कि उन पर प्रतिबंध लगाना पड़ा. दरअसल मेगन शट ने प्रिस्क्रिप्शन यानी डॉक्टर की सलाह पर ली जाने वाली दवाओं के इस्तेमाल से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया. जिसे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसे स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसिन से जुड़े नियमों का उल्लंघन माना और उन पर दो मैचों का प्रतिबंध लगा दिया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि शट ने सजा स्वीकार कर ली है. दो मैचों का बैन इंटरनेशनल और डोमेस्टिक दोनों क्रिकेट पर लागू होगा.     

सजा की स्वीकारः 
वहीं मेगन शट ने अपने बयान में कहा कि मैं दी गई सजा को पूरी तरह स्वीकार करती हूं और अपने से तय मानकों का पालन नहीं कर पाने के लिए माफी मांगती हूं. मुझे मिले सहयोग की मैं सराहना करती हूं.