नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा. दोनों टीमों के बीच पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेले जानी है. खास बात ये है कि इस समय दोनों टीमें फुल फॉर्म में है. जहां एक ओर भारत अपने रिकॉर्ड को कायम रखने के इरादे से मैदान में उतरेगा. तो वहीं न्यूजीलैंड अपने बल्ले और गेंद से चारों खाने चित करने की कोशिश में है
लेकिन इसी कड़ी टक्कर के बीच भारत का दमदार रिकॉर्ड रहा है, न्यूजीलैंड में भारत 7 साल से एक भी टी20 मैच नहीं हारा है. भारत ने न्यूजीलैंड की धरती पर साल 2019 से कोई भी टी20 मैच नहीं हारा है. टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड में टीम इंडिया को आखिरी हार साल 2019 में मिली थी. ऐसे में कहा जा सकता है कि मैदान पर दोनों के बीच जीत की जंग किसी फिल्मी रणयुद्ध से कम नहीं रहने वाली है.
भारत के सामने कीवी परस्तः
वहीं दोनों टीमों के बीच टक्कर की बात करें तो हेड टू हेड के आंकड़े में दोनों देशों के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से 19 मैचों में भारत को जीत मिली है तो वहीं 11 मुकाबलों में कीवी टीम ने बाजी मारी है. जबकि एक मैच टाई रहा है. इतना ही नहीं अगर न्यूजीलैंड की धरती पर टी20 इंटरनेशनल पर नजर डाले तो 12 मुकाबले दोनों टीमों के बीच खेले गए है. जिसमें से भारत को पांच मैचों तो न्यूजीलैंड ने 4 मैचों में अपना सूरमा कायम किया.
भारत का T20I स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.
न्यूजीलैंड का T20I स्क्वाड:
मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर.