जयपुर: पौधे का अपना सियासी संदेश होता हैं. BJP मुख्यालय के बाहर लगाया महोगनी का पौधा. महोगनी का पेड़ दीमक रोधी होता हैं. ये पौधा लगाकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दिया सन्देश..जहां एक ओर कई दल संक्रमणों से गुजर रहे,बीजेपी मुख्यालय के बाहर दीमक रोधी पौधे से दिया गया वास्तु सन्देश.
ममता बनर्जी की पार्टी TMC टूट गई. वही स्टालिन की पार्टी DMK सत्ता से बाहर हो गई. सीपीएम की आज देश में कहीं भी नहीं हैं सरकार. ऐसे में बीजेपी मुख्यालय के बाहर दीमक रोधी पौधे से दिया गया वास्तु सन्देश. बीजेप मुख्यालय के बाहर लगाया महोगनी का पौधा महोगनी का पेड़ दीमक रोधी होता हैं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दिया पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर संदेश. मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और संरक्षण का लें संकल्प.
बीजेप मुख्यालय के बाहर लगाया महोगनी का पौधा महोगनी का पेड़ दीमक रोधी होता हैं..बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने लगाए पौधा. लाल और नीला गुलमोहर के पौधे लगाए गए अर्जुन का पौधा भी लगाया गया. मदन राठौड़ ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. लगाए गए पौधों का सर्वाइवल रेट शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी और देखभाल की व्यवस्था भी की जा रही है. मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि विकास कार्यों के दौरान यदि कहीं वृक्षों की कटाई की आवश्यकता होती है तो सरकार द्वारा उसके बदले 20 गुना अधिक पौधे लगाने की अनिवार्य शर्त लागू की जाती है, सड़क चौड़ीकरण, औद्योगिक विकास अथवा अन्य परियोजनाओं में वृक्ष कटान की अनुमति संबंधित विभाग द्वारा विधिवत प्रक्रिया के तहत दी जाती है, लेकिन इसके साथ बड़े स्तर पर पौधारोपण का प्रावधान भी सुनिश्चित किया गया है, उन्होंने कहा कि एक वृक्ष काटने के बदले 20 वृक्ष लगाने का प्रावधान है तथा संबंधित एजेंसियों को पौधारोपण कर उसका प्रमाण भी प्रस्तुत करना पड़ता है.