राजस्थान की भजनलाल सरकार की ओर से आज से लगाए जाएंगे शिविर, इन शिविरों में आम शहरी को दी जाएगी विभिन्न प्रकार की छूटें

राजस्थान की भजनलाल सरकार की ओर से आज से लगाए जाएंगे शिविर, इन शिविरों में आम शहरी को दी जाएगी विभिन्न प्रकार की छूटें

जयपुर: राजस्थान की भजनलाल सरकार की ओर से आज से शिविर लगाए जाएंगे. प्रदेश की भजनलाल सरकार की ओर से आज से शिविर लगाए जाएंगे. आम शहरी को राहत देने के लिए शहरी सेवा शिविर लगाए जाएंगे. इन शिविरों में आम शहरी को विभिन्न प्रकार की छूटें दी जाएगी. 250 वर्गमीटर तक के भूखंडों में ढाई हजार रुपए और 500 वर्गमीटर तक के भूखंडों पर भवन निर्माण स्वीकृति में 50% छूट मिलेगी. 

500 वर्गमीटर तक के भूखंडों के लैंड यूज चेंज पर शुल्क में 50 प्रतिशत, 1000 वर्गमीटर तक के भूखंडों पर इस शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी. 250 वर्गमीटर तक के भूखंडों के पुनर्ग्रहण शुल्क पर 75 प्रतिशत, 500 वर्गमीटर तक के भूखंडों के पुनर्ग्रहण शुल्क पर 50 प्रतिशत और 1000 वर्गमीटर तक के भूखंडों पर 25 प्रतिशत की शुल्क में छूट मिलेगी. 

नाम हस्तांतरण शुल्क में  50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. EWS/LIG के मकानों एकमुश्त राशि जमा कराने पर ब्याज में 100% छूट मिलेगी. आवंटित मकानों में 10 वर्ष से पूर्व बेचने पर जुर्माने में 50% छूट मिलेगी. जिन प्रकरणों में पुरानी टाउनशिप नीति के तहत 90 ए की कार्यवाही हो चुकी है. उन प्रकरणों में स्थानीय स्तर पर पुरानी टाउनशिप नीति के तहत अनुमोदन होगा. पुरानी नीति के तहत ले आउट प्लान का अनुमोदन किया जाएगा.