यूपी के मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक सड़क किनारे घर में घुसा... तीन लोगों की दर्दनाक मौत

यूपी के मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक सड़क किनारे घर में घुसा... तीन लोगों की दर्दनाक मौत

मिर्जापुर: यूपी के मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा हुआ है. बेकाबू ट्रक सड़क किनारे एक घर में घुस गया. हादसे में घर में सो रहे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.  

आज अलसुबह 3 बजे दर्दनाक हुआ है. हादसे में घायल दो लोगों का इलाज जारी है. गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.