उदयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मेवाड़ दौरे पर हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कृषि महाविद्यालय पहुंचे. नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान में शामिल हुए. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित किया. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद सभी माननीयों का आभार जताया. सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि विकसित भारत की कल्पना को युवा साकार कर सकता है. विकसित भारत के निर्माण के लिए आज युवाओं को संकल्प लेना होगा.
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान केवल अभियान ही नहीं है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है. सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि हमारा युवा आगे बढ़ेगा तो हमारा देश भी आगे बढ़ेगा. युवा पीढ़ी नशे की लत से दूर रहकर अपनी ऊर्जा राष्ट्र के निर्माण में लगाए.
भारत की सबसे बड़ी शक्ति देश का युवा है. युवा खुद को कमजोर नहीं समझकर दृढ़इच्छा शक्ति के साथ आगे बढ़े. हमारी सरकार नशे के खिलाफ लगातार जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही. पहले युवाओं की मेहनत,आशा और उम्मीदों पर पानी फिर जाता था,लेकिन आज ऐसा नहीं है. हम सरकारी के साथ निजी क्षेत्रों में भी लाखों नौकरियां दे रहे.
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उदयपुर दौरे पर है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा RCA सभागार में मौजूद है. 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प' अभियान आयोजित किया जा रहा है. भारत सरकार के युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय एवं माय भारत के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है.
RCA सभागार में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजन हुआ. प्रधानमंत्री मोदी के आतिथ्य में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ. मुख्यमंत्री ने नशा मुक्त युवा अभियान के पोस्टर का विमोचन किया. मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई. कार्यक्रम में मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास, मंत्री बाबूलाल खराड़ी, मंत्री हेमंत मीणा, सांसद डॉ.मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन, फूलसिंह मीणा भी मौजूद है.