स्वास्थ्य भवन में मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने ली बैठक, बोले-पूरे राजस्थान के कई अस्पतालों में शून्य मातृ मृत्यु दर्ज की गई

जयपुर: स्वास्थ्य भवन में मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने बैठक ली. बैठक के बाद मुख्य सचिव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सचिव स्तर पर पाक्षिक समीक्षा की जाती है. मातृ मृत्यु दर समीक्षा में पाया गया है कि पूरे राजस्थान के कई अस्पतालों में शून्य मातृ मृत्यु दर्ज की गई है.

मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने कहा कि  विशेष रूप से महिला चिकित्सालय जयपुर में है. प्रसव पूर्व जांच और उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की निगरानी में सुधार हुआ है. उच्च जोखिम वाले मामलों के समन्वय और 108 और 104 एंबुलेंस सेवाओं के लिंकेज में सुधार देखा गया है. 

मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने कहा कि राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में इस वर्ष 39 मॉड्यूलर ओटी बनाए जाएंगे. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जैसी प्रमुख राष्ट्रीय योजनाओं के लक्ष्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा रहे हैं. मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों, जांच और उपचार की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है.

मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने कहा कि हाल ही में हुई मौतों पर 'मैटर्नल ऑडिट डेथ रिपोर्ट' पर चर्चा की गई है. अंतिम चरण में आने वाले कुछ उच्च जोखिम वाले मामलों में मरीज को नहीं बचाया जा सका. इन प्रकरणों को कम करने के प्रयास लगातार जारी है.