पुलिस कमिश्नरेट में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन खत्म, PCC चीफ डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष जूली कार से हुए रवाना

पुलिस कमिश्नरेट में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन खत्म, PCC चीफ डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष जूली कार से हुए रवाना

जयपुर: पुलिस कमिश्नरेट में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन खत्म हो गया है. PCC चीफ डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष जूली कार से रवाना हो गए हैं. नेता प्रतिपक्ष जूली खुद कार चला कर रवाना हुए.  पुलिस कमिश्नरेट परिसर से सभी कांग्रेस नेता भी रवाना हो गए हैं. 

वहीं पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल पत्रकारों से मुखातिब हुए. उन्होंने कहा कि जीरो नंबर FIR दर्ज करना विधि सम्मत नहीं था. हमने दिल्ली पुलिस से इस संदर्भ में बात की थी. दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में प्रकरण में शिकायत दर्ज है.

बता दें कि कांग्रेस नेताओं की मांग के अनुसार ड्राफ्ट तैयार हुआ. पुलिस ने जीरो FIR दर्ज करने से इनकार कर दिया. लेकिन इनकार के आधार को लिखित में कांग्रेस को दिया. अब कांग्रेस इस आधार पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी. 3 दिन से चल रहा गतिरोध अब खत्म हो गया है.