धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले के सरमथुरा में पार्वती बांध के सभी गेट बंद किए गए. बांध का गेज 222.95 मीटर पहुंचा. बांध की भराव क्षमता 223.41 मीटर है. 0.46 मीटर नीचे जलस्तर है. कैचमेंट एरिया में पानी की आवक कम होने पर गेट बंद किए. सुबह 11:30 बजे सभी गेट बंद किए गए. JEN सुनील सिकरवार ने जानकारी दी. जल संसाधन विभाग लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है.
बाड़ी के रामसागर बांध तीसरे दिन भी ओवरफ्लो है. 0.21 मीटर जलभराव क्षमता से ऊपर चल रहा है. 7.86M पर जलस्तर पहुंचा. पार्वती बांध से पानी रिलीज करने के बाद जल स्तर 222.94M पहुंचा. रात में दो गेट बंद कर दिए गए. दो गेटों से पानी की निकासी हो रही है. सहायक अभियंता पपेंद्र कुमार ने जानकारी दी.
आपको बता दें कि पार्वती बांध के कैचमेंट एरिया में पानी की आवक कम हुई. अब चारों गेटों को बंद किया गया. पिछले 2 दिनों में चार गेट खोले गए थे. आज सुबह 11: 30 बजे सभी गेटों को बंद कर दिया गया. पार्वती नदी का जलस्तर पहुंचा 222.95M, बांध का FRL 223.41M है. जलस्तर में कमी को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने निर्णय लिया. कनिष्ठ अभियंता सुनील सिकरवार ने जानकारी दी.