Road Accident: कार पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम, धौलपुर में भीषण सड़क हादसा

धौलपुर: धौलपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. कार पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हुई है. गढ़ी आछेलाल-महुआन का पुरा के बीच अलसुबह हादसा हुआ. एक शव कार के बाहर मिला,दूसरा ड्राइविंग सीट पर फंसा मिला. ऐसे सुबह 4 बजे राहगीरों ने पलटी कार देखकर पुलिस को सूचना दी. 

घर से करीब एक किलोमीटर दूर हादसा हुआ. गढ़ी आछेलाल निवासी राजकुमार,दिघी निवासी भूपेंद्र के रूप में शिनाख्त हुई. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने दोनों शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए है, हादसे की जांच जारी है.          

कार पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत
गढ़ी आछेलाल-महुआन का पुरा के बीच अलसुबह हुआ हादसा
सुबह 4 बजे राहगीरों ने पलटी कार देखकर पुलिस को दी सूचना
एक शव कार के बाहर मिला,दूसरा ड्राइविंग सीट पर फंसा मिला
गढ़ी आछेलाल निवासी राजकुमार,दिघी निवासी भूपेंद्र के रूप में हुई शिनाख्त 
घर से करीब एक किलोमीटर दूर हादसा,परिजनों में मचा कोहराम