नई दिल्लीः रिफाइनरी में इसी माह से डीजल का उत्पादन होगा. ACS अपर्णा अरोड़ा ने बताया कि कच्चे तेल को प्रोसेस कर पेट्रोल, डीजल, एलपीजी व अन्य उत्पादों से राजस्थान में रोजगार की नई संभावनाएं विकसित होगी और प्रदेश की इकोनोमी को नया बूस्ट मिलेगा. उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग, रोडवेज, गृह, जेल और होमगार्ड, राजस्थान पर्यटन विभागों से आउटलेट खोलने की संभावना तलाशने को कहा. पेट्रोलियम विभाग को सूचित करने को कहा.
ताकि रिफाइनरी में सभी उत्पादों के उत्पादन के साथ ही उनका विपणन सुनिश्चित किया जा सके. हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के निदेशक मार्केटिंग अमित गर्ग ने बताया कि हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने प्रदेश में 300 आउटलेट खोलने की योजना है. राज्य सरकार के विभागों व उपक्रमों के वाहनों की ईंधन जरुरत को पूरा करने में सहभागी बनने की कार्य योजना तैयार की है. रिफाइनरी में सोलर प्लांट भी लगाया जा रहा है जिससे रिफाइनरी की उर्जा जरुरतों को पूरा किया जा सकेगा. प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन नवीन जैन ने सुझाव दिया कि जिला पूलों में आउटलेट शुरु करने पर विचार किया जाना चाहिए.