10 हजार तक कट सकता है चालान... GRAP-1 लागू, दिल्ली-NCR में प्रदूषण का खतरा बढ़ा, सख्त निगरानी के निर्देश

10 हजार तक कट सकता है चालान... GRAP-1 लागू, दिल्ली-NCR में प्रदूषण का खतरा बढ़ा, सख्त निगरानी के निर्देश

नई दिल्लीः दिल्ली-NCR में GRAP स्टेज-1 लागू हो गया है. वायु प्रदूषण बढ़ने पर CAQM ने बड़ा फैसला लिया है, दिल्ली का AQI 244 पहुंच गया है. जो कि  खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है. 20 अक्टूबर को दिल्ली का AQI 179 था, मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया था. 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे AQI बढ़कर 244 हो गया. IMD और IITM के पूर्वानुमान में आने वाले दिनों में भी हवा की गुणवत्ता खराब रहने की आशंका है. 

दिल्ली-NCR में तत्काल प्रभाव से GRAP स्टेज-1 के सभी उपाय लागू किए गए है. सभी संबंधित एजेंसियों को प्रदूषण नियंत्रण के उपाय तेज करने के निर्देश दिए गए है. AQI को और बिगड़ने से रोकने के लिए सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए है. नागरिकों से GRAP स्टेज-1 के नागरिक चार्टर का पालन करने की अपील की गई है. CAQM की उप-समिति वायु गुणवत्ता की लगातार समीक्षा करेगी. स्थिति के अनुसार आगे के कदमों पर फैसला लिया जाएगा.     

एजेंसियों को निर्देशः
CAQM ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का पहला चरण लागू किया है. GRAP-1 के तहत धूल नियंत्रण के लिए निर्माण स्थलों पर सख्ती और सड़कों की नियमित साफ सफाई,खुले में कचरा जलाने और निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल पर निगरानी बढ़ाई जाएगी. प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए है. बिना वैध PUCC के वाहन चलाने पर ₹10,000 तक चालान कट सकता है. 1 नवंबर से मेट्रो को छोड़कर पार्किंग फीस दोगुनी करने की भी तैयारी है.