जयपुरः गौतम अडानी फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स बने है. शेयर बाजार की तेजी ने अडानी को फिर एशिया का नंबर-1 अमीर का ताज दिलाया है. मुकेश अंबानी और सॉफ्टबैंक के CEO मासायोशी सोन को पीछे छोड़ा है. अडानी की नेटवर्थ बढ़कर 89.2 बिलियन डॉलर पहुंची है. हालिया शेयर रैली और कानूनी राहत से अडानी की नेटवर्थ में बड़ा उछाल आया है.
जबकि मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 88 बिलियन डॉलर, तो सॉफ्टबैंक के CEO मासायोशी सोन की नेटवर्थ 87 बिलियन डॉलर है. अडानी ग्रुप के शेयरों में जोरदार तेजी से संपत्ति बढ़ी है. अडानी ग्रीन 7%, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस 4% तक चढ़ा है. अडानी एंटरप्राइजेज और APSEZ में भी मजबूत बढ़त देखने को मिली. 2026 में अडानी ग्रुप के शेयर 23% से 56% तक उछले. सॉफ्टबैंक शेयरों में गिरावट से मासायोशी सोन को नुकसान हुआ.