जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट, झेलम नदी में जलस्तर बढ़ने की चेतावनी, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट, झेलम नदी में जलस्तर बढ़ने की चेतावनी, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

जम्मू-कश्मीरः जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है. 21 जुलाई की सुबह झेलम बेसिन में तेज बारिश का IMD का पूर्वानुमान जारी किया गया है. दक्षिण कश्मीर में 50 से 100 मिमी तक भारी बारिश की चेतावनी है. अनंतनाग, कुलगाम और शोपियां जिलों में सबसे ज्यादा असर की आशंका है. 

22 जुलाई की सुबह भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. फ्लैश फ्लड और नदियों-नालों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी का खतरा है. झेलम नदी और उसकी सहायक नदियों में जलस्तर बढ़ने की चेतावनी है.  

लोगों को सतर्क रहने की सलाहः
प्रशासन ने लोगों से नदी, नालों और बाढ़ संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है. निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है. संबंधित विभागों को अलर्ट रहने और स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए है.