जयपुर: प्रदेश में राशन कार्डधारकों को अगस्त में एक साथ 3 महीने का गेहूं मिलेगा. अगस्त-सितंबर और अक्टूबर का राशन एक साथ देने की तैयारी पूरी हो गई है. प्रदेश के 4.38 करोड़ लाभार्थियों के लिए 6.765 लाख मीट्रिक टन गेहूं आवंटित है.
डीलरों को पूरे अगस्त महीने राशन की दुकानें खुली रखने के निर्देश है. गेहूं उठाव में लापरवाही होने पर संबंधित जिला रसद अधिकारी जिम्मेदार होंगे. ई-पोस मशीन और डिजिटल निगरानी से राशन वितरण व्यवस्था पर कड़ी नजर रहेगी.