बीसलपुर बांध से जुड़ी ताजा अपडेट, बांध का जलस्तर बढ़कर अब 314.11 RL मीटर पर

बीसलपुर बांध से जुड़ी ताजा अपडेट, बांध का जलस्तर बढ़कर अब 314.11 RL मीटर पर

जयपुर: बीसलपुर बांध से जुड़ी ताजा अपडेट सामने आई है. बांध का जलस्तर बढ़कर अब 314.11 RL मीटर पर है. बांध में 24 घंटे में एक सेंटीमीटर पानी की आवक हुई. सितंबर की बारिश अच्छे संकेत दे रही है. बीसलपुर बांध जयपुर, टोंक और अजमेर की लाइफ लाइन है.

प्रदेश में बारिश का आंकड़ा जारी: 
प्रदेश में बारिश का आंकड़ा जारी किया गया. पिछले 24 घंटे में हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया.  प्रदेश में 21 स्थान पर भारी बारिश दर्ज हुई. दौसा में भारी बारिश का जोर रहा. 8 स्थान पर भारी बारिश दर्ज की गई. अलवर में 3 बारां में 2 और भरतपुर में 2 स्थानों पर भारी बारिश हुई. जयपुर जिले में 10 स्थान पर 1 इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई. प्रदेश में 144 स्थानों पर बारिश दर्ज की गई.

प्रदेश के मानसून की ताजा अपडेट:
प्रदेश के मानसून की ताजा अपडेट सामने आई है. राजस्थान के 22 जिलों में बारिश का 'येलो' अलर्ट जारी किया. जयपुर, दौसा, करौली, अलवर, भरतपुर, धौलपुर,कोटपूतली-बहरोड, खैरथल-तिजारा, बूंदी, कोटा, बारां, चित्तौड़गढ़, डीग, सवाई माधोपुर, झालावाड़, ब्यावर और पाली में बारिश का 'येलो' अलर्ट जारी किया.