नई दिल्ली : भारत को ऊर्जा मोर्चे पर बड़ी कामयाबी मिली है. अंडमान में प्राकृतिक गैस का दूसरा भंडार मिला है. ऑयल इंडिया को विजयपुरम-3 खोजी कुएं में गैस की मौजूदगी मिली. केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी दी. इससे अंडमान बेसिन के बड़े हाइड्रोकार्बन केंद्र बनने की उम्मीद बढ़ी.
भविष्य में तेल-गैस आयात पर निर्भरता घटाने में मदद मिल सकती है. यह कुआं पानी में करीब 1900 मीटर गहराई में स्थित है. शुरुआती टेस्टिंग के दौरान लगातार गैस जलने से गैस की मौजूदगी की पुष्टि हुई. गैस के नमूने की जांच के लिए उसे लैबोरेट्री में भेजा गया. इससे पहले सितंबर 2025 में विजयपुरम-2 में प्राकृतिक गैस की खोज की गई थी.
भारत के ऊर्जा मोर्चे पर बड़ी कामयाबी
-अंडमान में प्राकृतिक गैस का दूसरा भंडार मिला
-ऑयल इंडिया को विजयपुरम-3 खोजी कुएं में गैस की मौजूदगी मिली
-केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी दी
-इससे अंडमान बेसिन के बड़े हाइड्रोकार्बन केंद्र बनने की उम्मीद बढ़ी
-भविष्य में तेल-गैस आयात पर निर्भरता घटाने में मदद मिल सकती है
-यह कुआं पानी में करीब 1900 मीटर गहराई में स्थित
-शुरुआती टेस्टिंग के दौरान लगातार गैस जलने से गैस की मौजूदगी की पुष्टि हुई
-गैस के नमूने की जांच के लिए उसे लैबोरेट्री में भेजा गया
-इससे पहले सितंबर 2025 में विजयपुरम-2 में प्राकृतिक गैस की खोज की गई थी