नई दिल्लीः दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. हरिराम गुप्ता के बाद उसका बेटा महेश और पत्नी उर्मिला गिरफ्तार किया गया है. हरिराम गुप्ता और बेटे महेश के नाम पर बिजली का कनेक्शन था.
प्रॉपर्टी के दस्तावेजों में बिल्डिंग उर्मिला के नाम दर्ज होने की जानकारी है. तीनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ जारी है. पुलिस हादसे की वजह और जिम्मेदारी तय करने में जुटी है. बिल्डिंग हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पुलिस जांच कर रही है.
हादसे में अब तक 7 लोगों की मौतः
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में रेस्क्यू पूरा हो गया है. करीब 27 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला. बिल्डिंग हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है. 5 घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. 5 घायलों में से 3 की हालत गंभीर है.