वाहन चालकों के लिए सरकार की बड़ी तैयारी, नियम होंगे और आसान... RC कैंसिल कराने की पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

वाहन चालकों के लिए सरकार की बड़ी तैयारी, नियम होंगे और आसान... RC कैंसिल कराने की पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

दिल्ली: वाहन चालकों के लिए सरकार ने बड़ी तैयारी की है, नियम और आसान होंगे. वाहन स्क्रैप/नष्ट होने पर RC कैंसिल कराने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. हर मामले में सीधे चालान नहीं, कुछ मामलों में पहले चेतावनी मिलेगी. चेतावनी भी पोर्टल पर रिकॉर्ड होगी, दोबारा गलती पर पिछला उल्लंघन मानी जाएगी. ट्रैफिक जुर्माने के मामलों में Video Conferencing से भी सुनवाई होगी.     

जुर्माने पर फैसला और अपील का निपटारा 30 दिन में करने का प्रस्ताव है. समय पर फैसला नहीं देने वाले अधिकारी पर ₹5,000-10,000 तक जुर्माने का प्रस्ताव है. लंबित चालान नहीं चुकाया तो वाहन/लाइसेंस से जुड़ी कई सेवाएं रुक सकती हैं. MORTH ने  ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है, 30 दिन तक सुझाव और आपत्तियां मांगे है.