LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रिफिल बुकिंग नियम समान

LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रिफिल बुकिंग नियम समान

जयपुरः LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रिफिल बुकिंग नियम समान है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने घरेलू LPG रिफिल बुकिंग अंतराल में बड़ा बदलाव किया है. अब ग्रामीण और शहरी सभी घरेलू उपभोक्ता 25 दिन बाद अगली बुकिंग कर सकेंगे. मध्य पूर्व संघर्ष के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के लिए तय 45 दिन की सीमा समाप्त होगी.      

शहरी क्षेत्रों में पहले से लागू 25 दिन का नियम अब पूरे देश में समान. LPG आपूर्ति स्थिति सुधरने और रिफिल बैकलॉग घटने के बाद फैसला लिया गया. IOCL, BPCL और HPCL को नए नियम तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए है. पेट्रोलियम मंत्रालय के फैसले से ग्रामीण घरेलू गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है.