नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार से दो दिन के उज्बेकिस्तान दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव के निमंत्रण पर ताशकेंट जाएंगे. पीएम मोदी दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए वार्ता करेंगे.
राष्ट्रपति मिर्ज़ियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा होगी. इससे पहले वे मध्य एशियाई देश की यात्रा 2015, 2016 और 2022 में कर चुके हैं. भारत उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव भी 2018 और 2019 में आ चुके हैं.
यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव व्यापार और निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा और जन-संबंधी क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा करेंगे. विकसित भारत 2047 और उज्बेकिस्तान 2030 के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर भी अपने विचार साझा करेंगे.
पीएम मोदी कल से रहेंगे दो दिन के उज्बेकिस्तान दौरे पर:
-उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव के निमंत्रण पर ताशकेंट जाएंगे पीएम मोदी
-पीएम मोदी दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए करेंगे वार्ता
-राष्ट्रपति मिर्ज़ियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की करेंगे वार्ता
-यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा होगी
-इससे पहले वे मध्य एशियाई देश की यात्रा 2015, 2016 और 2022 में कर चुके हैं
-उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव भी 2018 और 2019 में आ चुके हैं भारत
-यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव व्यापार और
-निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा और जन-संबंधी क्षेत्रों में सहयोग की करेंगे समीक्षा
-विकसित भारत 2047 और उज्बेकिस्तान 2030 के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर भी अपने विचार करेंगे साझा