Stenographer Recruitment: बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब होंगे एग्जाम

Stenographer Recruitment: बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब होंगे एग्जाम

जयपुर: राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है. जिसके मुताबिक राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए 28 अक्टूबर से टेस्ट शुरू होंगे. परीक्षा में 18,701 अभ्यर्थी शामिल होंगे. हिंदी और अंग्रेजी के लिए अलग-अलग कार्यक्रम घोषित किए गए है. 

अंग्रेजी स्टेनोग्राफर की परीक्षा का 2 और 3 नवंबर को दो शिफ्ट में आयोजन होगा. जयपुर के कूकस स्थित आर्य कॉलेज के दो केंद्रों पर शॉर्टहैंड और कंप्यूटर टेस्ट आयोजित होंगे. हिंदी स्टेनोग्राफर परीक्षा में 13,541 अभ्यर्थी शामिल होंगे, 28 अक्टूबर को दूसरी शिफ्ट से शुरुआत होगी.      

ऐसे डाउनलोड करे एडमिट कार्डः
अंग्रेजी स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए 5,160 अभ्यर्थी निर्धारित, 3 नवंबर को परीक्षा संपन्न होगी. पहली शिफ्ट के अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे और दूसरी शिफ्ट वालों को दोपहर 2:30 बजे रिपोर्ट करना होगा. परीक्षा को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने एडमिट कार्ड अपलोड किए है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे. प्रवेश पत्र अलग से नहीं भेजे जाएंगे, अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का प्रिंट लेकर निर्देशों का पालन करना होगा.