नई दिल्लीः राम मंदिर में कर्मचारी अब बिना जेब वाली ड्रेस पहनकर चढ़ावा गिनेंगे. चढ़ावा चोरी के बाद अब ट्रस्ट कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था लागू होगी. मंदिर के हर कर्मचारी का पुलिस वेरिफिकेशन होगा. पुलिस को परिवार, रिश्तेदारों की पूरी जानकारी देनी होगी.
चढ़ावा गिनती कक्ष में कर्मचारियों के आने जाने पर अनिवार्य तलाशी होगी. गिनती कक्ष में मोबाइल ले जाने पर भी पूरी तरह से रोक रहेगी. CEO की निगरानी में नई व्यवस्था लागू होगी. नकदी गिनने में हाथ से निर्भरता घटाने के लिए IIT और 2 बैंकों से प्रस्ताव मांगे है.