हैप्पी बर्थडे जयपुर — क्लिक करें

Panchayat Election 2026: गांव की सरकार को लेकर घमासान, पंच- सरपंच के लिए मतदान जारी, जानें दोपहर 3 बजे तक वोटिंग के आंकड़े

जयपुरः पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण को लेकर मतदान जारी है. बेगूं पंचायत समिति क्षेत्र में दोपहर 3 बजे तक 68.51% मतदान दर्ज हुआ. 35 ग्राम पंचायतों के 93 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है. कुल 81,510 मतदाता सरपंच और वार्ड पंच चुन रहे है. सुबह 10 बजे तक 23.66% और दोपहर 1 बजे 46.30% मतदान हुआ. माधोपुर और रायता मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी है. पारसोली में 86 वर्षीय आलाबेली व्हीलचेयर से वोट डालने पहुंचे. धामंचा में दिव्यांग दंपती दिनेश और शांति देवी ने मतदान किया. मतदान केंद्रों पर बुजुर्गों और दिव्यांगों में भी जबरदस्त उत्साह दिखा. मतदान खत्म होते ही मतगणना होगी. देर रात तक चुनाव परिणाम आएंगे. 

बूंदी के लाखेरी पंचायत समिति के ग्राम पंचायत उतरना में सबसे ज्यादा प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. दोपहर 3 बजे तक सबसे ज्यादा ढगारिया ग्राम पंचायत में 69% मतदान हुआ. वही देईखेड़ा व उतराना में 65%, धरावन में 52%, घाट का बराना में 53%, नौताड़ा 58%, लबान में 68%, गोहाटा में 55%, रेबारपुरा में 55% मतदान हुआ. 

3 बजे तक 62.02 प्रतिशत मतदानः
टोंक में पंच- सरपंच का मतदान जारी है. दोपहर 3 बजे तक 62.02 प्रतिशत मतदान हुआ. टोंक में 64.15 प्रतिशत मतदान, निवाई में 62.27 प्रतिशत मतदान हुआ. टोडारायसिंह में 61.70 प्रतिशत मतदान, मालपुरा में 58.60 प्रतिशत मतदान हुआ. 

इससे पहले पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 48.57% मतदान हुआ. प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 48.57 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. धौलपुर: बसेड़ी 54.89%, राजाखेड़ा 53.05%, सरमथुरा 50.76% मतदान हुआ. श्रीगंगानगर: अनूपगढ़ 51.23%, घड़साना 46.14%, करणपुर 45.21%, पदमपुर 47.76%, रायसिंहनगर 43.19%, सादुलशहर 48.67%, श्रीगंगानगर उत्तर 45.25%, श्रीगंगानगर दक्षिण 48.98% हुआ. हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ टाउन 47.14%, रावतसर 51.24%, संगरिया 49.14%, टिब्बी 49.90% मतदान हुआ. जयपुर: आंधी 44.74%, बस्सी 43.58%, जमवारामगढ़ 43.86%, तूंगा 41.72% मतदान हुआ. जैसलमेर: भणियाणा 55.45%, फतेहगढ़ 51.51%, जैसलमेर 52.28%, खुहड़ी 44.87%, मोहनगढ़ 50.26%, नाचना 61.84%, राजमथाई 60.33%, रामदेवरा 55.89%, रामगढ़ 56.08%, संकरा 60.06% मतदान हुआ. जालोर: बागोड़ा 52.25%, रानीवाड़ा 50.73%, सायला 60.88% मतदान हुआ. 

सवाई माधोपुर 42.96% मतदान हुआः
झुंझुनूं: अलसीसर 48.54%, बबाई 52.21%, खेतड़ी 47.93%, मंडावा 49.89%, करौली: बालघाट 40.04%, कुड़गांव 48.45%, मंडरायल 50.68%, सपोटरा 49.47%, टोडाभीम 45.55%, खैरथल-तिजारा: कोटकासिम 54.89%, मुंडावर 49.71%, टपूकड़ा 58.16%, ततारपुर 51.88%, प्रतापगढ़: अरनोद 51.56%, पीपलखूंट 54.78%, प्रतापगढ़ 51.79%, सुहागपुरा 52.90%, सवाई माधोपुर: चौथ का बरवाड़ा 44.80%, गंगापुर सिटी 46.74%, सवाई माधोपुर 42.96%, वजीरपुर 42.80%, सलूम्बर: जयसमंद 47.78%, झल्लारा 54.27%, सराड़ा 43.38%, सीकर: बलारां 45.75%, फतेहपुर 49.20%, लक्ष्मणगढ़ 46.96%, नेछवा 45.79%, रामगढ़ शेखावाटी 50.46%, टोंक: मालपुरा 41.88%, निवाई 44.06%, टोडारायसिंह 43.86%, टोंक 47.10% मतदान हुआ. 

बूंदी के नैनवां में सबसे कम 36.73% मतदानः
जैसलमेर के नाचना में सर्वाधिक 61.84% मतदान हुआ. बूंदी के नैनवां में सबसे कम 36.73% मतदान हुआ. बालोतरा: बालोतरा 51%, पचपदरा 55.17%, पायला कला 56.04%, पाटोदी 60.45%, सिवाना 48.60%, बांसवाड़ा: अरथूना 44.10%, बांसवाड़ा 51.31%, छोटी सरवा 55.72%, डूंगरा छोटा 52.97%, गढ़ी 44.05%, कुशलगढ़ 46.53%, सज्जनगढ़ 49.31%, सरेड़ी बड़ी 45.61%, बारां: अटरू 40.62%, बारां 42.57%, छबड़ा 47.51%, छीपाबड़ौद 45%, ब्यावर: बदनोर 47.71%, मसूदा 44.28%, रायपुर 46.73%, भरतपुर: रूपवास 48.67%, सेवर 50.64%, उच्चैन 48.35% मतदान हुआ. 

डीग 52.62% मतदानः
बीकानेर: जसरासर 60.90%, नोखा 61.87%, पांचू 59.32%, बूंदी: बूंदी 44.62%, डाबी 44.87%, हिंडोली 45%, केशोरायपाटन 42.72%, खटकड़ 41.95%, लाखेरी 41.17%, नैनवां 36.73%, चित्तौड़गढ़: बड़ी सादड़ी 44.45%, बेगूं 46.30%, भैंसरोड़गढ़ 50.36%, डूंगला 44.72%, गंगरार 43.37%, निम्बाहेड़ा 48.23%, चूरू: चूरू उत्तर 52.56%, चूरू 49.14%, रतनगढ़ 46.86%, सुजानगढ़ 48.40%, तारानगर पूर्व 55.21%, तारानगर पश्चिम 54.10%, डीडवाना-कुचामन: डीडवाना 51.51%, कुचामन सिटी 48.31%, लाडनूं 50.59%, मौलासर 46.21%, डीग: डीग 52.62%, कुम्हेर 44.83% मतदान हुआ.