हैप्पी बर्थडे जयपुर — क्लिक करें

Panchayat Elections 2026 : सुबह 10 बजे तक 22.47% मतदान, पादरू में सबसे ज्यादा तो बदनोर में सबसे कम वोटिंग

जयपुर:  पंचायत चुनाव-2026 चौथे चरण के मतदान की सुबह 10 बजे तक की स्थिति सामने आ गई है. अब तक कुल मतदान 22.47 प्रतिशत दर्ज हुआ है. राजस्थान की 116 पंचायत समितियों में सुबह 10 बजे तक 22.47 प्रतिशत मतदान हुआ है. सबसे अधिक मतदान बालोतरा जिले की पादरू पंचायत समिति में 33.56 प्रतिशत हुआ है. बीकानेर की नोखा पंचायत समिति में 31.27 प्रतिशत मतदान हुआ है. बीकानेर की जसरासर पंचायत समिति में 30.83 प्रतिशत मतदान हुआ है. 

जैसलमेर की नाचना पंचायत समिति में 29.55 प्रतिशत मतदान हुआ है. खैरथल-तिजारा की टपूकड़ा पंचायत समिति में 28.23 प्रतिशत मतदान हुआ है. सबसे कम मतदान ब्यावर जिले की बदनोर पंचायत समिति में 13.82 प्रतिशत हुआ है. बूंदी की नैनवां पंचायत समिति में 16.11 प्रतिशत मतदान हुआ है. बूंदी की लाखेरी पंचायत समिति में 16.68 प्रतिशत मतदान हुआ है. बूंदी की खटकड़ पंचायत समिति में 16.74 प्रतिशत मतदान हुआ है. 

जिला और पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत:
बालोतरा: बालोतरा 22.01%, पादरू 33.56%, पन्यला कला 25.56%, पाटोदी 26.54%, सिवाना 20.68% हुआ है. बांसवाड़ा: अर्थूना 18.95%, बांसवाड़ा 22.95%, छोटी सरवा 24.95%, डूंगरा छोटा 23.85% हुआ है. गढ़ी 17.78%, कुशलगढ़ 17.27%, सज्जनगढ़ 21.10%, सरेड़ी बड़ी 18.78% हुआ है.  बारां: अटरू 19.00%, बारां 20.26%, छबड़ा 21.25%, छीपाबड़ौद 20.63% हुआ है. ब्यावर: बदनोर 13.82%, मसूदा 20.99%, रायपुर 22.11% हुआ है. 

भरतपुर: रूपवास 21.83%, सेवर 24.23%, उच्चैन 21.02% मतदान हुआ है.  बीकानेर: जसरासर 30.83%, नोखा 31.27%, पांचू 29.03% मतदान हुआ है.  बूंदी: बूंदी 19.34%, डबलाना 19.33%, हिंडोली 19.62%, केशवरायपाटन 17.61% मतदान हुआ है. खटकड़ 16.74%, लाखेरी 16.68%, नैनवां 16.11% मतदान हुआ है. चित्तौड़गढ़: बड़ीसादड़ी 18.67%, बेगूं 23.66%, भैंसरोड़गढ़ 21.59%, डूंगला 20.84%, गंगरार 17.55%, निम्बाहेड़ा 22.05% मतदान हुआ है. 

चूरू: चूरू उत्तर 26.69%, चूरू 24.32%, रतनगढ़ 21.09%, सुजानगढ़ 23.07%, तारानगर पूर्व 27.51%, तारानगर पश्चिम 27.23% मतदान हुआ है. डीडवाना-कुचामन: डीडवाना 24.66%, कुचामन सिटी 23.44%, लाडनूं 24.56%, मोलासर 21.50% मतदान हुआ है. डीग: डीग 24.76%, कुम्हेर 17.92% मतदान हुआ है.  धौलपुर: बसेड़ी 25.32%, राजाखेड़ा 24.36%, सरमथुरा 23.35% मतदान हुआ है. 

श्रीगंगानगर: अनूपगढ़ 24.39%, घड़साना 21.12%, करणपुर 19.84%, पदमपुर 21.96% मतदान हुआ है.  रायसिंहनगर 22.29%, सादुलशहर 22.57%, श्रीगंगानगर उत्तर 21.54%, श्रीगंगानगर दक्षिण 24.00% मतदान हुआ है.  हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ टाउन 22.08%, रावतसर 24.61%, संगरिया 22.82%, टिब्बी 23.45% मतदान हुआ है. जयपुर: आंधी 19.89%, बस्सी 19.23%, जमवारामगढ़ 20.26%, तूंगा 19.36% मतदान हुआ है. 

जैसलमेर: भणियाणा 23.07%, फतेहगढ़ 20.54%, जैसलमेर 21.46%, खुहड़ी 21.70%, मोहनगढ़ 19.12% मतदान हुआ है. नाचना 29.55%, राजमथाई 28.19%, रामदेवरा 24.78%, रामगढ़ 24.94%, संकरा 28.08% मतदान हुआ है. जालोर: बागोड़ा 23.48%, रानीवाड़ा 24.44%, सायला 27.74% मतदान हुआ है. झुंझुनूं: अलसीसर 24.93%, बबाई 25.59%, खेतड़ी 24.09%, मंडावा 24.84% मतदान हुआ है. करौली: बालघाट 18.03%, कुड़गांव 24.51%, मंडरायल 23.61%, सपोटरा 23.51%, टोडाभीम 22.73% मतदान हुआ है. 

खैरथल-तिजारा: कोटकासिम 27.43%, मुंडावर 24.97%, टपूकड़ा 28.23%, ततारपुर 26.11% मतदान हुआ है. प्रतापगढ़: अरनोद 24.18%, पीपलखूंट 24.35%, प्रतापगढ़ 24.63%, सुहागपुरा 24.60% मतदान हुआ है. सवाई माधोपुर: चौथ का बरवाड़ा 19.21%, गंगापुर सिटी 21.70%, सवाई माधोपुर 19.24%, वजीरपुर 21.02% मतदान हुआ है. सलूम्बर: जयसमंद 20.10%, झल्लारा 24.91%, सराड़ा 21.86% मतदान हुआ है. सीकर: बलारां 22.28%, फतेहपुर 25.87%, लक्ष्मणगढ़ 22.06%, नेछवा 21.92%, रामगढ़ शेखावाटी 24.92% मतदान हुआ है. टोंक: मालपुरा 19.69%, निवाई 18.55%, टोडारायसिंह 19.50%, टोंक 21.18% मतदान हुआ है.