'विदेशी मूल की संतान कभी नहीं सोच सकती देश का भला' , सोनिया गांधी द्वारा लिखित पुस्तक पर बोलते हुए मदन दिलावर ने कसा तंज

जोधपुर: कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर का जोधपुर दौरे पर हैं. जोधपुर के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की. कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर का कांग्रेस की सभाओं पर तीखा तंज कसा.  कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि भीड़ कांग्रेस में होती है, हमारे यहां लोग उद्देश्य से आते है. निरुद्देश्य तरीके से एकत्रित हुए लोगों को भीड़ कहते हैं. कांग्रेस की सभाओं में पैसे देकर लोगों को बुलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई लोग कहते कि उन्हें पैसे देकर बुलाया गया. हमारे यहां लोग योजना और उद्देश्य के साथ एकत्रित होते है. सोनिया गांधी द्वारा लिखित पुस्तक पर बोलते हुए मदन दिलावर ने तंज कसते हुए कहा कि किसी से लिखवा दी होगी किताब और खुदने बाद में हस्ताक्षर कर दिए होंगे. विदेशी मूल की संतान कभी देश का भला नहीं सोच सकती. 

जोधपुर में पेयजल किल्लत को लेकर कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में करीब एक फीट बारिश कम हुई. बारिश कम होने से थोड़ी बहुत परेशानी होना स्वाभाविक है. पश्चिमी राजस्थान में अकाल जैसी स्थिति को लेकर भी बयान देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अकाल प्रभावित जिलों को चिह्नित किया. अकाल प्रभावित जिलों को विशेष पैकेज दिया गया. पेयजल समस्या का समाधान मिलकर निकालने की बात कही.

कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि समाज में जाति के आधार पर ऊंच-नीच का भाव नहीं होना चाहिए. RSS समरसता के माध्यम से समानता का भाव जागृत कर रहा है. समाज के हर वर्ग तक समरसता का संदेश पहुंचाने पर जोर दिया. निकाय चुनाव में जीत के बाद पंचायत चुनाव को लेकर भी आशान्वित है. पंचायत चुनाव के परिणामों को लेकर मदन दिलावर ने भरोसा जताया. पंचायत चुनाव में शत-प्रतिशत आशान्वित होने की बात कही.

कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने सोनिया गांधी द्वारा लिखित पुस्तक को लेकर कई सारे सवाल  खड़े किए. मदन दिलावर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. बाबरी ढांचे को लेकर बोले-वहां भगवान राम का मंदिर था. कारसेवकों द्वारा ढांचा गिराए जाने को खुशी की बात बताया. हिंदुओं को अपमानित करने के लिए ऐसी बातें की जा रही है. कश्मीर से हिंदुओं के विस्थापन का मुद्दा उठाकर कांग्रेस को घेरा. 1990 में हिंदुओं के साथ हुई हिंसा पर कांग्रेस को लेकर निशाना साधा है. दिल्ली में सिख नरसंहार और पहलगाम हमले का भी जिक्र किया. कांग्रेस पर आतंकवादियों के प्रति हमदर्दी रखने का आरोप लगाया. बाटला हाउस मुठभेड़ को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है. कसाब की फांसी से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंचने का भी जिक्र किया. कांग्रेस को आतंकवादियों को संरक्षण देने वाला समूह बताया. पुस्तक में की गई टिप्पणी पर भी दिलावर ने सवाल उठाए.