राजस्थान के POWER PLANTS के लिए खुशखबरी ! बहुप्रतिक्षित “KENTE EXTENSION” COAL BLOCK से जल्द मिलेगा कोयला

जयपुर: राजस्थान के POWER PLANTS के लिए खुशखबरी है! बहुप्रतिक्षित “KENTE EXTENSION” COAL BLOCK से जल्द कोयला मिलेगा. सीएम भजनलाल शर्मा, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का मार्गदर्शन और ऊर्जा सचिव आरती डोगरा,RVUNL CMD देवेन्द्र श्रृंगी के प्रयास रंग ला रहे है.

वर्ष 2015 में आवंटित COAL BLOCK की FC-1 और ENVIRONMENTAL CLEARANCE पूर्व में जारी हो चुकी है. इस COAL BLOCK की FOREST CLEARANCE-2 अगले माह तक जारी होने की उम्मीद है. FC-2 मिलने के साथ ही COAL BLOCK से MINING के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू होगा. 

सबकुछ ठीक रहा तो मार्च 2027 में "OVERBURDEN REMOVAL" का महत्वपूर्ण काम शुरू हो जाएगा और फिर जून 2027 तक राजस्थान के POWER PLANTS के लिए कोयला आपूर्ति शुरू हो जाएगी. इस COAL BLOCK के शुरू होने से रोजाना तीन से चार रेंक तक प्रदेश में कोयले की आपूर्ति बढ़ेगी.