प्रतीकात्मक फोटो
जयपुर: राजस्थान में पंचायतीज चुनाव 2026 के सरपंच पदों के परिणाम सामने आने के साथ ही गांवों की नई सरकार की तस्वीर साफ होने लगी है. चित्तौड़गढ़ जिले की डूंगला, गंगरार, बड़ी सादड़ी, निम्बाहेड़ा और भैंसरोड़गढ़ पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. वहीं, टोंक जिले में कई रोचक चुनावी परिणाम सामने आए हैं. अरनिया केदार ग्राम पंचायत की हॉट सीट से कांग्रेस नेता हंसराज फागना की मां प्रहलादी देवी ने जीत दर्ज की है, जबकि नूरपुरा खेड़ा ग्राम पंचायत में रजनी देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी जैना देवी को महज एक वोट से हराकर सरपंच पद हासिल किया. उधर, सीकर जिले की रोहल ग्राम पंचायत में फतेहपुर विधायक हाकम अली की भाभी और पूर्व विधायक दिवंगत भवरू खान की पत्नी शहीदन बानो को 113 वोटों से हार का सामना करना पड़ा. चुनाव परिणामों के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी और उत्साह का माहौल है.
चित्तौड़गढ़: डूंगला पंचायत समिति के चुनाव परिणाम:
डूंगला पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के सरपंच चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं. आलोद ग्राम पंचायत से कालूराम अहीर ने जीत दर्ज की है. अरनेड़ से बाबरी, बिलोट से रीना कुंवर और भाटोली गुजरान से किशनलाल अहीर सरपंच चुने गए हैं. भाटोली बागरियान से गुड्डी बाई और देलवास से रामेश्वरलाल मीणा ने जीत हासिल की है. ईडरा से नरेश चंद्र, फलोदड़ा से राजकुमारी, लोठियाना से सुशीला, नंगावली से कमला, नाड़ा खेड़ा से शंकलाल पाटीदार और नौगावा से पुष्पा जाट विजयी रहे हैं. पीराना से खेमराज अहीर, पालोद से सुखलाल डांगी, रावतपुरा से ऋषिका खटीक, संगेसरा से देवीलाल जाट, तितरड़ा से चंचल भील और भाणपा ग्राम पंचायत से लालाराम मीणा सरपंच चुने गए हैं.
चित्तौड़गढ़: गंगरार पंचायत समिति के चुनाव परिणाम:
गंगरार पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के सरपंच चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं. बोलो का सांवता से डिंपल जाट, बोरदा से शांति देवी, गोवलिया से पूजा देवी और खारखंदा से राजकुमार जाट विजयी रहे हैं. कुंवालिया से विजय प्रकाश नायक, लालास से गायत्री जटिया, पुठोली से कंचन कुमारी और साड़ास से धापू देवी सरपंच चुनी गई हैं. सुदरी से प्रहलाद जाट, सुवानिया से जगदीश चंद मेनारिया, तुम्बडिया से सत्यनारायण धाकड़ और सालेरा से बग्गू बाई ने जीत हासिल की है.सेमलिया से कमला बाई, आकोडिया से पप्पूलाल धाकड़, सारण से कमला बाई और सुरजनियास से विजय सिंह पंवार सरपंच बने हैं.
चित्तौड़गढ़: बड़ी सादड़ी पंचायत समिति के चुनाव परिणाम:
बड़ी सादड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के सरपंच चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं. अमीरामा से गंगा बाई, बडबल से हिना जणवा, बांसी से भूपेंद्र सिंह और भाणुजा से मदनलाल सालवी विजयी रहे हैं. भाटोली ब्राह्मणान से अंबालाल मेनारिया, बोरखेड़ से राजेंद्र सिंह मीणा, चैनपुरिया से गोटीलाल, कचुमरा से सीताराम और कीरतरपुरा से प्रेमलता सालवी सरपंच चुने गए हैं. केवलपुरा से ललिता देवी, खरदेवला से ईश्वरलाल धाकड़, खेरमालिया से संगीता और लक्ष्मीपुरा से सुनीता ने जीत हासिल की है. मूंजवा से भेरूलाल, पायरी से हीरालाल और पारसोली से मदन सिंह मीणा विजयी रहे हैं. रतीचंदजी का खेड़ा से मुकेश सिंह बाबरू सिंह, पारलिया से प्रेम बाई और नया खेड़ा से भगवती बाई सरपंच चुनी गई हैं.
चित्तौड़गढ़: निम्बाहेड़ा पंचायत समिति के चुनाव परिणाम:
निम्बाहेड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के सरपंच चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं. अरनिया जोशी से रामदयाल, अरनोदा से देवीलाल गायरी, बड़ावली से हुकमी चंद्र और बाड़ी से मंजू देवी कुमावत विजयी रहे हैं. बांगेड़ा घाटा से रतनलाल, बांगरेड़ा से बाल चंद्र, बरड़ा से ईश्वर सिंह जाट, भगवानपुरा से रमेश चंद्र, भावलिया से राम प्रताप सिंह और ढला किशनपुरा से दुर्गा बाई धाकड़ सरपंच चुने गए हैं. ढोरिया से संगीता सालवी, फाचर अहिरान से सुशीला देवी, गादोला से गोटीलाल, गुड्डा खेड़ा से सुगना बाई और जलिया से लीला बाई विजयी रही हैं. कारूण्डा से कैलाश चंद्र, कोटडी कला से परमानंद, लसड़ावन से शकुंतला देवी, मंडला चारण से चंद्र प्रकाश चारण, मांगरोल से विकास राठी और मरजीवी से मंजू बाई ने जीत हासिल की है. मिंडाना से नरेश कुमावत, निम्बोद से संगीता कुमारी, सतखंडा से रामेश्वरलाल, टाई से मनीषा मीणा, उखलिया से गुड्डी बाई और नरसिंहगढ़ से पुष्कर धाकड़ सरपंच चुने गए हैं. धीनवा से भगवती देवी, मंडावली से मधुबाला, भुज्या खेड़ी से सुगना बाई, लूणखंदा से घिसालाल, श्रीपुरा से नानी बाई और बांसा से लाच्छी डांगी विजयी रही हैं.
चित्तौड़गढ़: भैंसरोड़गढ़ पंचायत समिति के चुनाव परिणाम:
भैंसरोड़गढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों के सरपंच चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं. बलकुण्डी कलां से दीपक विजयवर्गीय, बरखेड़ा से शंकरलाल रेबारी, बस्सी से भगवानलाल और भैंसरोड़गढ़ से जया चौहान विजयी रहे हैं. बोराव से अनुराग जैन, देवपुरा से प्रहलाद धाकड़, धांगणमउकलां से प्रकाश भील, धावद कलां से मंजू और एकलिंगपुरा से सुनीता धाकड़ सरपंच चुने गए हैं. गोपलपुरा से नंद कुमार, गोपालपुरा द्वितीय से रूपलाल, जाल खेड़ा से बनवारीलाल धाकड़, जावदा से सीमा कंवर और झरझनी से गंगराम विजयी रहे हैं.खाती खेड़ा से दिनेश भील, जवाहर नगर से मनीषा बारेठ, कुशलगढ़ से पारस कुमारी, लुहारिया से मीना कंवर और मण्डेसरा से धामलाल ने जीत हासिल की है. राजपुरा से देवीलाल भील, श्रीपुरा से जगदीश, टोलो का लुहारिया से कला भील, तम्बोलिया से निर्मला और गिलोता से पन्नी बाई सरपंच चुनी गई हैं. टाकरदा से सीता बाई, आगरा से सोहनी बाई, आंवलहेड़ा से प्रहलाद भील और हाडों की मोरवन से राधाबाई विजयी रही हैं.
टोंक: अरनिया केदार ग्राम पंचायत से प्रहलादी देवी बनीं सरपंच:
पंचायतीराज चुनाव 2026 में अरनिया केदार ग्राम पंचायत की हॉट सीट पर प्रहलादी देवी ने जीत दर्ज की है. प्रहलादी देवी कांग्रेस नेता और किसान नेता हंसराज फागना की मां हैं.इससे पहले हंसराज फागना खुद अरनिया केदार ग्राम पंचायत के सरपंच रह चुके हैं. उनकी पत्नी सुनीता फागना टोंक पंचायत समिति की निवर्तमान प्रधान रही हैं. प्रहलादी देवी की जीत के बाद अरनिया केदार में ग्रामीणों ने जश्न मनाया. फागना परिवार की जीत से टोंक कांग्रेस में भी खुशी की लहर देखने को मिली. कांग्रेस जिलाध्यक्ष सऊद सईदी ने हंसराज फागना को जीत की बधाई दी.
टोंक: महज एक वोट से जीतीं रजनी देवी, नूरपुरा खेड़ा में रोमांचक मुकाबला:
पंचायतीराज चुनाव में एक-एक वोट की अहमियत देखने को मिली है. टोंक पंचायत समिति की नूरपुरा खेड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच पद का फैसला महज एक वोट से हुआ.रोमांचक मुकाबले में रजनी देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी जैना देवी को सिर्फ एक वोट से हराकर जीत दर्ज की. कांटे की टक्कर के बीच अंतिम परिणाम ने चुनावी मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया. महज एक वोट से हार-जीत का फैसला होने के कारण नूरपुरा खेड़ा ग्राम पंचायत का चुनाव परिणाम चर्चा का विषय बना हुआ है.
सीकर: फतेहपुर विधायक हाकम अली की भाभी शहीदन बानो सरपंच चुनाव हारीं:
पंचायतीराज चुनाव 2026 में सीकर जिले की रोहल ग्राम पंचायत से बड़ा चुनावी परिणाम सामने आया है. फतेहपुर विधायक हाकम अली की भाभी और पूर्व विधायक दिवंगत भवरू खान की पत्नी शहीदन बानो सरपंच चुनाव हार गई हैं. रामगढ़ शेखावाटी क्षेत्र की रोहल ग्राम पंचायत में शहीदन बानो को 113 वोटों से हार का सामना करना पड़ा. राजनीतिक रूप से प्रतिष्ठा का सवाल माने जा रहे इस चुनाव पर सभी की नजरें टिकी थीं. शहीदन बानो की हार को फतेहपुर क्षेत्र के स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.