वडोदरा (गुजरात): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम के दौरान प्रतापनगर (वडोदरा) और टांडा रोड (धार) के बीच नई मेमू (MEMU) यात्री ट्रेन सेवा और अन्य ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. वडोदरा में पीएम मोदी ने 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम को संबोधित किया. पीएम मोदी ने युवाओं से सीधा संवाद किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं विकसित भारत की यात्रा को और गति देने के लिए आपके बीच आया हूं.
पीएम मोदी ने कहा कि अभी जो देश के विकास से जुड़े हजारों करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. मैं देश की जनता को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. इस विकास पर्व पर आप सभी ने जिस सेवा भाव से और सेवा भाव के साथ, पूरे वडोदरा शहर में स्वच्छता से स्वागत अभियान चलाया है, इसके लिए मैं वडोदरा के हर एक नागरिक को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं, उनकी सराहना करता हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष लाल किले से मैंने विकसित भारत के लिए संकल्प की सप्त धारा का आह्वान किया है. इस सप्त धारा में एक धारा गति शक्ति की भी है.
पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए हमें ऐसी कनेक्टिविटी चाहिए जो सुगम भी हो और जमाने के हिसाब से जरा तेज भी हो.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि फ्रेट कॉरिडोर के साथ-साथ अब भारत में रेल वहां भी पहुंच रही है जहां इतने दशकों तक नहीं पहुंची थी. गुजरात हो, मध्य प्रदेश हो, महाराष्ट्र हो, यहां जो आदिवासी क्षेत्र हैं, वे भी इस परियोजना के द्वारा रेल से जुड़ रहे हैं. पहले की सरकार में बजट में 1-2 ट्रेनों की घोषणा होती थी और उसके भी साल भर ढोल पीटे जाते थे जबकि आज देश में साल भर एक के बाद एक नई ट्रेनें चलाई जा रही हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि आज भी इस कार्यक्रम में कई नई ट्रेनें शुरू हुई हैं. पीएम मोदी ने कहा किये विकास का उत्सव है. विकास पर्व पर जनता को बधाई देता हूं. विकसित भारत की यात्रा को और गति देता हूं. विकास की यात्रा को और गति देने आया हूं. पीएम मोदी ने कहा कि संकल्प की सप्तधारा में एक धारा गतिशक्ति है. विकसित भारत के लिए कनेक्टिविटी चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि कनेक्टिविटी सुगम भी हो और तेज भी हो. पीएम मोदी ने कहा कि चिप से लेकर शिप तक निर्माण हो. आत्मनिर्भरता की पूरी चेन यहीं बनेगी. 50 हजार आधुनिक कोच बने.