जयपुर: राजस्थान में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया. उदयपुर-कोटा संभाग में मेघगर्जना के साथ बारिश के आसार है. 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. झालावाड़ के पिरवा में सर्वाधिक 46 मिमी बारिश दर्ज किया गया. 24 अक्टूबर को नए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा. बीकानेर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के आसार है. राजस्थान के शेष अधिकांश भागों में आज मौसम शुष्क रहेगा.
#Jaipur: राजस्थान में आज भी बारिश का अलर्ट उदयपुर-कोटा संभाग में मेघगर्जना के साथ बारिश के आसार, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती तेज हवाएं... #RajasthanWithFirstIndia #WeatherUpdate @navinsharmabki https://t.co/gLJKDG1fF1
— First India News (@1stIndiaNews) October 20, 2026
आपको बता दें कि राजस्थान के 4 संभागों में आज बारिश के आसार है. उदयपुर, कोटा, अजमेर और जयपुर संभाग में मौसम बदल सकता है. मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. करौली के सपोटरा में सर्वाधिक 28 MM बारिश दर्ज की गई. 24 अक्टूबर को बीकानेर संभाग में फिर मौसम बदलेगा. नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर संभाग में बारिश के आसार है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने पूर्वानुमान जारी किया.
आपको बता दें कि राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम सर्द हो गया है. जयपुर और अजमेर में ओले गिरने की खबर सामने आई थी, जिसकी वजह से ठंडक बढ़ गई है. दिन के तापमान में गिरावट से कई शहरों में सामान्य से कम पारा रहा है. आबूराज 15.3 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रहा.
10 से ज्यादा शहरों में 20 डिग्री से नीचे न्यूनतम तापमान आया है. सवाई माधोपुर और बारां में तेज हवाओं के साथ बारिश-ओलावृष्टि हुई. पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर बरकरार है, बाड़मेर में तापमान 38 डिग्री है. मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है. प्रदेश में आसमान साफ रहने और दिन में धूप खिलने का अनुमान है. 22-23 अक्टूबर को नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से फिर मौसम बदलेगा.