मुश्किल में 6 मेडिकल कॉलेजों का प्रशासन...! 6 निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS-BDS की 149 सीट्स फाइनल राउंड के बाद भी खाली

जयपुर: मुश्किल में 6 मेडिकल कॉलेजों का प्रशासन...! नीट UG काउंसलिंग के "स्ट्रे" राउंड के बाद की सीट मेट्रिक्स से जुड़ी खबर है. 6 निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS-BDS की 149 सीट्स फाइनल राउंड के बाद भी खाली है. इसमें MBBS की 130 और BDS की 19 सीट्स पर एडमिशन नहीं हुए. जोधपुर के व्यास मेडिकल कॉलेज में सर्वाधिक सीट्स पर प्रवेश नहीं हुए. इस कॉलेज में जनरल की 73, मैनेजमेंट कोटे की 23 सीट्स खाली रह गई. 

इसके अलावा जोधपुर के JIET मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल में मैनेजमेंट की 18 सीट्स, जयपुर के जेएनयू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में मैनेजमेंट की 8 सीट्स, जयपुर के जगतपुरा स्थित डॉ बीएस तोमर इंस्टीट्यूट में मैनेजमेंट कोटे की 7 सीट्स, जयपुर के गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में मैनेजमेंट केटेगिरी की 1 सीट्स खाली चल रही है. इसके अलावा श्रीगंगानगर के महाराजा गंगा सिंह डेंटल कॉलेज में BDS की कुल 19 सीट्स पर प्रवेश नहीं लिया गया. 

यहां जनरल कैटेगरी की 12 और मैनेजमेंट कैटेगरी की 7 सीट खाली है. ऐसे में करोड़ों रुपए का नुकसान होता देख अब कॉलेज प्रशासन में खलबली है. कॉलेज प्रशासन ने नीट यूजी काउंसलिंग बोर्ड से आग्रह शुरू किया. "स्ट्रे" राउंड के बाद अब नए सिरे से एक और राउंड करवाने का आग्रह किया जा रहा है. हालांकि इस पूरे मामले में मेडिकल काउंसलिंग कौंसिल (MCC) के स्तर पर ही फैसला होगा.