जयपुर-दिल्ली NH-48 पर बिना फास्टैग सफर पड़ेगा भारी, 72 घंटे में टोल नहीं भरा तो गाड़ी होगी ब्लैकलिस्ट

जयपुर-दिल्ली NH-48 पर बिना फास्टैग सफर पड़ेगा भारी, 72 घंटे में टोल नहीं भरा तो गाड़ी होगी ब्लैकलिस्ट

जयपुर : जयपुर-दिल्ली NH-48 पर बिना फास्टैग सफर भारी पड़ेगा. 72 घंटे में टोल नहीं भरा तो गाड़ी ब्लैकलिस्ट होगी. दौलतपुरा-मनोहरपुर टोल प्लाजा पर बैरियर-फ्री मल्टी लेन फ्री फ्लो प्रणाली लागू हो गई है . इस व्यवस्था में वाहन बिना रुके टोल पार कर सकेंगे.

लेकिन यदि वाहन पर वैध फास्टैग नहीं मिला या दूसरे वाहन का फास्टैग लगा पाया तो पहले वाहन मालिक को ई-नोटिस मिलेगा, फिर टोल नहीं भरने पर दोगुना शुल्क देना होगा. भुगतान नहीं हुआ तो 14 दिन बाद वाहन को वाहन पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट किया जाएगा. 

ब्लैकलिस्ट होने के बाद RTI और DTO कार्यालयों में वाहन की फिटनेस, स्वामित्व हस्तांतरण, परमिट सहित कोई भी सेवा नहीं मिल सकेगी. NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अजय आर्य जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही शाहजहांपुर टोल प्लाजा बैरियर-फ्री हो जाएगा.