जयपुर: राजस्थान में आज से फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. कई इलाकों में सितंबर की पहली बारिश दर्ज हो सकेगी. 7 सितंबर तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है. भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में आज से बारिश का एक नया दौर शुरू होगा.
4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी. कोटा संभाग व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज/भारी बारिश की संभावना है. उधर, पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है.
हालांकि 4 से 6 सितंबर के दौरान बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की संभावना है. 8 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में पुनः बारिश की गतिविधियों में कमी की प्रबल संभावना है.