दीपावली पर 275 टन सरस मिठाइयां बिक्री के लिए होंगी उपलब्ध, गुणवत्ता और किफायती कीमतों पर रहेगा फोकस

दीपावली पर 275 टन सरस मिठाइयां बिक्री के लिए होंगी उपलब्ध, गुणवत्ता और किफायती कीमतों पर रहेगा फोकस

जयपुर : राजस्थान में इस बार सरस की मिठास से दीपावली महकेगी. दीपावली पर 275 टन सरस मिठाइयां बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी, सरस घी से बनी मिठाइयों की गुणवत्ता और किफायती कीमतों पर फोकस रहेगा. प्रदेशभर में जिला दुग्ध संघों ने दीपावली को लेकर की विशेष तैयारी की है.

‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ के तहत जिलों की पारंपरिक मिठाइयों को प्राथमिकता मिलेगी. जोधपुर की मावा कचौरी, अजमेर का पेड़ा-बर्फी खास पहचान बनेगी. हनुमानगढ़ की कलाकंद, अलवर की कलाकंद भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. 

जयपुर डेयरी ने 70 टन मिठाइयां बेचने का लक्ष्य रखा है.गुलाब जामुन, रसगुल्ला, पेड़ा, लड्डू और काजू कतली की मांग रहेगी. सरस बूथ, सरस पार्लर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से बिक्री की तैयारी है. 

RCDF प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने पर्याप्त उपलब्धता और समय पर आपूर्ति के निर्देश दिए हैं. सरस मिठाइयों की बिक्री बढ़ने से दुग्ध उत्पादकों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने पर फोकस रहेगा.