टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले 3 हमलावरों को कोटा में दबोचा गया, हरियाणा निवासी बताए जा रहे आरोपी

टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले 3 हमलावरों को कोटा में दबोचा गया, हरियाणा निवासी बताए जा रहे आरोपी

कोटा : टाइगर श्रॉफ पर हमला प्रकरण में बड़ा अपडेट आया है. 3 हमलावरों को कोटा में दबोचा गया है. तीनों गिरफ्तार हमलावर हरियाणा निवासी बताए जा रहे हैं. कोटा सिटी पुलिस दल ने ट्रेन से तीनों हमलावरों को पकड़ा है.

बता दें कि कल करीब शाम 7 बजे टाइगर श्रॉफ जुहू के फुटबॉल मैदान से निकलकर अपनी गाड़ी से जा रहे थे. तभी अचानक कुछ हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी. इस हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर घायल हो गए थे. 

टाइगर श्रॉफ पर हमला प्रकरण में बड़ा अपडेट 
-3 हमलावरों को दबोचा गया कोटा में
-हरियाणा निवासी बताए जा रहे तीनों गिरफ्तार हमलावर
-कोटा सिटी पुलिस दल ने ट्रेन से पकड़ा तीनों हमलावरों को