जयपुर: राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री हो गई है. 7 दिन की देरी के बाद मानसून पूर्वी राजस्थान पहुंचा है. मानसून की उत्तरी सीमा टोंक-जयपुर-अलवर से गुजर रही है. अगले 2-3 दिन में प्रदेश के और हिस्सों में मानसून बढ़ेगा.
जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग में भारी बारिश के आसार हैं. कोटा संभाग में कहीं-कहीं अति भारी बारिश की चेतावनी है. पूर्वी-दक्षिणी राजस्थान में एक सप्ताह तक बारिश का दौर रहेगा. जोधपुर-बीकानेर संभाग में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी. मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट है.
राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री
-7 दिन की देरी के बाद पूर्वी राजस्थान पहुंचा मानसून
-मानसून की उत्तरी सीमा टोंक-जयपुर-अलवर से गुजर रही
-अगले 2-3 दिन में प्रदेश के और हिस्सों में बढ़ेगा मानसून
-जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग में भारी बारिश के आसार
-कोटा संभाग में कहीं-कहीं अति भारी बारिश की चेतावनी
-पूर्वी-दक्षिणी राजस्थान में एक सप्ताह तक बारिश का दौर
-जोधपुर-बीकानेर संभाग में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी
-मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट