जयपुर में 15 अक्टूबर से सजेगी गरबा की महफिल, "डांडिया गरबा महोत्सव- सीजन 11" का होगा आयोजन

जयपुर में 15 अक्टूबर से सजेगी गरबा की महफिल, "डांडिया गरबा महोत्सव- सीजन 11" का होगा आयोजन

जयपुर : जयपुर में खंडेलवाल सोशल ग्रुप की ओर से 15 अक्टूबर से "डांडिया गरबा महोत्सव- सीज़न 11"  का आयोजन होने जा रहा है.  ईस्ट लॉन, एंटरटेनमेंट पैराडाइज़, मे होने वाले इस महोत्सव में डांडिया और गरबा की धूम रहेगी.

खास बात ये है कि पिछले कुछ वर्षों में, यह कार्यक्रम जयपुर में नवरात्रि के सबसे चर्चित आयोजनों में से एक बन गया है, जो परिवारों, युवाओं और समुदाय को संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक उत्सवों की एक रंगीन शाम के लिए एक मंच पर साथ लाता है. इस वर्ष, इस महोत्सव में 3,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसकी डिजिटल, प्रिंट और ऑन-ग्राउंड चैनलों पर भी इसकी अच्छी-खासी पहुंच और दृश्यता होगी.

फर्स्ट इंडिया न्यूज़ होगा आयोजन का मीडिया पार्टनर:
राजस्थान के मीडिया जगत में फर्स्ट इंडिया न्यूज़ मीडिया की गांव ढाणी से लेकर शहर शहर तक मज़बूत पहुंच है. यही कारण है कि फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के प्रति लोगों की विश्वसनीयता हैं, चैनल के सहयोग से जयपुर की सांस्कृतिक भावना को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने और कार्यक्रम की पहुंच व प्रभाव को और मज़बूत करने में मदद करेगा.