जयपुर : खेल की दो बड़ी प्रतिभाओं को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बधाई दी. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि एशियन पैरा गेम्स 2026 की 10 मीटर एयर राइफल (SH1) स्पर्धा जीतने पर बधाई. स्पर्धा में सटीक निशाना साधते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर मोना अग्रवाल को बधाई दी.
वहीं रजत पदक जीतने पर अवनि लेखरा को भी हार्दिक बधाई दी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आपका यह ऐतिहासिक दोहरा प्रहार देश की अनंत 'नारी शक्ति' और आत्मबल का साक्षात प्रमाण' है. आपने साबित किया है कि जब हौसले आसमान छूने की ठान ले. तो कोई भी सीमा राह नहीं रोक सकती है. आप दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं. देश को आप पर गर्व है.
एशियन पैरा गेम्स 2026 की 10 मीटर एयर राइफल (SH1) स्पर्धा में सटीक निशाना साधते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर मोना अग्रवाल एवं रजत पदक जीतने पर अवनि लेखरा को हार्दिक बधाई! आपका यह ऐतिहासिक दोहरा प्रहार देश की अनंत नारी शक्ति और आत्मबल का साक्षात प्रमाण है। आपने साबित किया है कि जब हौसले आसमान छूने की ठान लें, तो कोई भी सीमा राह नहीं रोक सकती। आप दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। देश को आप पर गर्व है! #AsianParaGames2026 #Cheer4Bharat
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) October 19, 2026
आपको बता दें कि राजस्थान की बेटियों का पैरा एशियन गेम्स में कमाल कर दिया है. जापान के नागोया में दोनों बेटियों ने भारत का मान बढ़ाया है. सीकर की मोना अग्रवाल ने राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता है. मोना ने 250 अंक बनाकर रिकॉर्ड स्कोर के साथ इतिहास रच दिया.
जयपुर की अवनी लेखरा ने 249.6 अंकों के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया. मोना ने अवनी को महज 0.4 अंक से पछाड़कर गोल्ड जीता. अवनी के सिल्वर से भारत को 2028 पैरालंपिक्स का दूसरा कोटा मिला. मोना ने पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में भी कांस्य पदक जीता था. मोना अग्रवाल को 2024 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.