बीकानेर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर में रोड शो किया. मुख्यमंत्री बीकानेर में निकाय चुनाव को लेकर रोड शो किया. मुख्यमंत्री के रोड शो में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली. रोड शो में पुष्पवर्षा कर सीएम का जगह-जगह स्वागत किया. रोड शो में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला.
रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने फर्स्ट इंडिया से की खास बातचीत में कहा कि मेरे बीकानेर का विकास हो, राजस्थान का विकास हो. हम ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की ओर आगे बढ़ रहे. प्रदेश के युवाओं को भाजपा सरकार पर भरोसा है. हम पहली बार निकाय चुनाव में विजन डॉक्यूमेंट लेकर आए. देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा. निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत होगी. हम संकल्प के साथ काम कर रहे है.